फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Uttar Pradesh is the soul of the country, historical mythological land: Devendra

हाथरस : उत्तर प्रदेश देश की आत्मा, ऐतिहासिक पौराणिक धरा है : देवेंद्र

Sat, 11 Jun 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Uttar Pradesh is the soul of the country, historical mythological land: Devendra
हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंचासीन भाजपा के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सदर विध? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार के विषय को लेकर जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। मुख्य वक्ता जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह रहे।
जिला प्रभारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की आत्मा है। यह प्रदेश न केवल जनसंख्या की दृष्टि से बड़ा है, अपितु यह एक ऐतिहासिक और पौराणिक धरा है। इस प्रदेश को गंगा, यमुना जैसी पावन नदियों का आशीर्वाद मिला है। देश के इस सबसे बड़े राज्य में भाजपा ने दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर इतिहास रचा है। इस इतिहास के प्रेरणास्रोत पीएम मोदी हैं। उनके नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन में हमने अपना मार्ग प्रशस्त किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनआकांक्षाओं को न केवल पूरा किया है, बल्कि प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अपना अप्रतिम योगदान दिया है। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों से प्रदेश के सभी जिलों में में स्थित पौराणिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण संवर्धन के कारण स्थलों से जुड़े व्यक्तियों, कलाकारों एवं स्थानीय समुदाय की आमदनी बढ़ाने व रोजगार के साधन सृजित करने के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि प्रदेश की सभी ढांचागत योजनाओं पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, डिफेंस कारिडोर, गंगा एक्सप्रेस वे एवं प्रदेश के सभी सात एयरपोर्ट तथा हाइवे एवं गांवों की सड़कों को सुगम बनाने का काम किया है। संचालन प्रीती चौधरी ने किया। बैठक में सुनील गुप्ता, विष्णु बघेल, डौली माहौर, विशाल गुप्ता, महेंद्र सिंह आचार्य, हरीशंकर राना, संतोष पथौर, अविनाश तिवारी, प्रेमसिंह कुशवाहा, यशपाल सिंह चौहान, डॉ. बंगाली सिंह, रामशरण आर्य लहटू ताऊ, कुसुमा देवी मदनावत, सत्यपाल सिंह मदनावत, रामवीर सिंह परमार, रामवीर सिंह भैयाजी, रविकांत अग्रवाल, लालता प्रसाद माहौर, प्रभात प्रचौरी, मथुरा प्रसाद गौतम, संध्या आर्य, मोहित बघेल, सुनीता वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed