फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Use of single use plastic under the nose of officers

हाथरस : अफसरों की नाक के नीचे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग

Fri, 01 Jul 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Use of single use plastic under the nose of officers
हाथरस : संचारी रोग नियंत्रण के लिए निकली रैली में होता सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

देश में भले ही एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री और उत्पादन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन सीएमओ दफ्तर परिसर से शुक्रवार को निकाली गई संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली में ही इस प्रतिबंध की धज्जियां उड़ाीं। रैली से पूर्व छात्राओं के हाथ में सिंगल यूज प्लास्टिक के पानी के पाउच नजर आए।
कहने को लेकर नगर पालिका व जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का पाठ पढ़ाया जा रहा है, फिर भी सरकारी कार्यक्रम संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली के दौरान सीएमओ दफ्तर परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक के पानी के पाउच छात्राओं के हाथों में नजर आए। यहां स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका औश्र शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी भी थे, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। छात्राएं प्लास्टिक के पाउचों में पानी पी रहीं थीं। सभी प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध से बेखर दिखे।
विज्ञापन

इन वस्तुओं पर है प्रतिबंध
एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के आइटम जैसे ईयर बड्स, गुब्बारे की प्लास्टिक डंडी, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी की प्लास्टिक डंडी, आइसक्रीम की प्लास्टिक डंडी, थर्मोकॉल के सजावटी सामान, प्लास्टिक की प्लेट, कप, ग्लास, कांटे, चम्मच, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बे पैक करने वाली पन्नी, इनविटेशन कार्ड पर लगाई जाने वाली पन्नी, सिगरेट पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली पन्नी, 100 माइक्रोन से पतले पीवीसी व प्लास्टिक के बैनर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed