{"_id":"62f162f2e4e65c47223f6642","slug":"hathras-uproar-over-assault-on-cleaning-worker-kotwali-reached-hathras-news-ali2978075184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सफाई कर्मी से मारपीट पर हंगामा, पहुंचे कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सफाई कर्मी से मारपीट पर हंगामा, पहुंचे कोतवाली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कूड़ा उठाने को लेकर एक सफाई कर्मचारी के साथ मुरसान गेट पर मारपीट हो गई। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। काफी संख्या में सफाई कर्मी कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली सदर पहुंच गए। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस की मौजूदगी में आपसी बातचीत से इस मामले में समझौता कर लिया गया।
सोमवार की सुबह सफाई कर्मी शहर में सफाई व्यवस्था में लगे हुए थे। इसी दौरान मुरसान गेट विजय नगर चौराहा के निकट एक युवक से किसी बात को लेकर सफाई कर्मचारी की कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर युवक ने सफाई कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया।
जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और भीड़ जमा हो गई। इस बात की जानकारी अन्य सफाई कर्मियों को हुई तो वह सब कुछ छोड़कर कोतवाली सदर पहुंच गए। यहां पर करीब दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को कोतवाली बुलाया, जहां दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कुछ लोगों ने उनके बीच सुलह करा दी। जिसके बाद मामला शांत हो गया और सभी अपने अपने काम पर चले गए। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि इस मामले में आपसी बात से सुलह हो गई।