{"_id":"60afd9998ebc3e7fd658f2f5","slug":"hathras-uproar-over-arbitrary-distribution-of-ration-in-bisawar-sadabad-news-ali264064511","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिसावर में राशन वितरण में मनमानी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिसावर में राशन वितरण में मनमानी पर हंगामा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
बिसावर स्थित संविलियन प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बृहस्पतिवार को गर्भवती व छोटे बच्चों को पिछले करीब तीन माह बाद राशन बांटा गया। लिहाजा राशन लेने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कुछ लोगों ने राशन वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
ग्रामीणों का आरोप था कि तीन महीने से राशन नही मिला है। समूह के सदस्यों द्वारा केवल एक महीने का राशन दिया जा रहा है। बगैर तोल के राशन दिया जा रहा है। काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा। किसान धनीराम कुशवाहा ने बताया कि राशन वितरण में समूह द्वारा गड़बड़ी की जा रही है।
जब गड़बड़ी का विरोध किया तो समूह के सदस्यों ने राशन वितरण से मना कर दिया और ताला लगाकर चले गए। दीपक कुशवाहा ने बताया कि तीन माह से राशन नहीं मिला है, जबकि एक माह का दिया जा रहा था।