{"_id":"61aa59e034d63f64d365f674","slug":"hathras-uproar-of-farmers-for-fertilizer-in-kursanda-sadabad-news-ali2796810132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कुरसंडा में खाद के लिए किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कुरसंडा में खाद के लिए किसानों का हंगामा
विज्ञापन
कुरसंडा में आत्मनिर्भर सहकारी समिति पर यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की लाइन लगवाते उपनिरीक्षक
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
गांव कुरसंडा में खाद के लिए किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले किसान डीएपी खाद के लिए भागदौड़ करता रहा और अब यूरिया खाद के लिए किसान परेशान है। कुरसंडा स्थित साधन सहकारी समिति पर 1200 बोरा खाद के पहुंचने की जानकारी जैसे ही किसानों को हुई वे पहुंच गए। वहां पहुंचकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
दरअसल, गोदाम पर कुरसंडा क्षेत्र के अलावा दूसरे क्षेत्रों के किसानों की काफी भीड़ लग गई। गोदाम के बाहर काफी किसान लाइन लगाकर खड़े रहे। वितरण को लेकर हंगामा होने लगा। साधन सहकारी समिति के सभापति व सचिव भूदेव सिंह चाहर ने किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
जिसके बाद मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना पर उपनिरीक्षक राजेश यादव मय फोर्स समिति पर पहुंच गए और किसानों की लाइन लगवाई। यूरिया खाद के वितरण के लिए प्रत्येक किसान की अंगूठा निशानी ली गई, शनिवार को खाद का वितरण कराया जाएगा। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने भी किसानों को शांतिपूर्वक खाद वितरण करने के निर्देश दिए।