{"_id":"60b1298e8ebc3e1f5943093c","slug":"hathras-uproar-in-kovid-hospital-after-the-death-of-a-patient-a-fight-with-a-doctor-hathras-news-ali2641359119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मरीज की मौत के बाद कोविड अस्पताल में हंगामा, चिकित्सक के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मरीज की मौत के बाद कोविड अस्पताल में हंगामा, चिकित्सक के साथ मारपीट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक स्वास्थ्य कर्मी की मां की कोविड अस्पताल में मौत के बाद जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को संभाला। परिजन इसके बाद शव को वहां से ले गए, जबकि इस मामले में चिकित्सक ने एक नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सफाई कर्मचारी की मां मीरा देवी (55 वर्ष) पत्नी हजारीलाल निवासी मोहल्ला कर्र थाना कोतवाली हाथरस की पिछले दिनों हालत बिगड़ गई थी। जब उनकी कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव आईं। इस पर 18 मई को उन्हें एमडीटीबी कोविड अस्पताल में दाखिल कराया गया। शुक्रवार की दोपहर को उनकी मौत हो गई। इससे परिजन काफी आक्रोशित हो गए।
उनका कहना था कि वह लगातार चिकित्सक से गुहार लगा रहे हैं कि मरीज की हालत नाजुक है, लेकिन चिकित्सक उन्हें देखने नहीं जा रहा। जब स्वास्थ्य कर्मी के परिजन के साथ यह कर सकते हैं तो आम आदमी का यह कैसा उपचार करते होंगे। चिकित्सक की लापरवाही के चलते ही यह मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया और कुर्सियां फेंक दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि इन लोगों ने चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। चिकित्सक ने इसके बाद जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में एसीएमओ भी वहां आ गए। पुलिस की मौजूदगी में परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए वहां से ले गए। इधर, इस मामले में चिकित्सक डॉ. उपेंद्र सिंह ने कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होेंने कहा है कि मरीज की हालत बहुत गंभीर थी। इस बारे में उन्होंने मरीज के तीमारदारों को बता दिया था। दोपहर 11.40 बजे रेफर स्लिप भी बना कर दे दी थी। चिकित्सक का कहना है कि इसके बाद जब वह मरीज को देखने गए तो नामजद परवेज व अन्य छह-सात लोगों ने उनके साथ लात घूसों से मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने यह मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज किया है।
मरीज की हालत काफी नाजुक थी। इसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई थी। उनसे मरीज को हायर सेेंटर ले जाने के लिए भी कहा गया था, रेफर स्लिप भी बन गई थी, लेकिन परिजनों ने काफी देर कर दी। इस दौरान मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। अब इस मामले में मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इस मामले की जांच भी कराई जा रही है, ताकि हकीकत सामने आ सके।
-डॉ. सीएम चतुर्वेदी, सीएमओ हाथरस