फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Uproar after the collision of two bikes, the young man was beaten up with slippers

हाथरस : दो बाइकों की भिड़ंत के बाद हंगामा, युवक को चप्पलों से पीटा

Tue, 05 Apr 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Uproar after the collision of two bikes, the young man was beaten up with slippers
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ओवरब्रिज अलीगढ़ रोड पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब दो बाइक आपस में भिड़ गईं। एक बाइक सवार को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर महिला ने दूसरे बाइक सवार युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी। इसके बाद हंगामा हो गया। दुर्घटना में घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
दोनों पक्षों के लोग अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाली हाथरस गेट के अलीगढ़ रोड स्थित श्री राम हॉस्पिटल के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं जिस व्यक्ति ने टक्कर मारी थी। वह भी हॉस्पिटल आ गया। उपचार कराने को लेकर व्यक्ति से विवाद हो गया। जिससे घायल के परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। विवाद के बढ़ने पर महिला ने चप्पल से टक्कर मारने वाले व्यक्ति की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई होती देख व्यक्ति वहां से भागने का प्रयास करने लगा। जिसे जिला अस्पताल की ओपीडी में जाकर पकड़ लिया। इस आरोपी की एक महिला ने चप्पल से दोबारा पिटाई कर दी। हंगामा होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। घायल देशराज निवासी कैमार को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed