फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Up to five years exemption in mandi fees for setting up rice making units

हाथरस: धान से चावल बनाने की यूनिट लगाने पर मिलेगी मंडी शुल्क में पांच साल तक छूट

Mon, 18 Nov 2019 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Up to five years exemption in mandi fees for setting up rice making units
हाथरस: मंडी समिति में लगा धान का ढेर। - फोटो : HATHRAS
चावल बनाने की यूनिट लगाने पर मंडी शुल्क में मिलेगी पांच साल तक छूट
विज्ञापन

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उठाया कदम, निर्यात में मिलेगी दो फीसदी की छूट
गौरव भारद्वाज
हाथरस। धान से चावल बनाने की यूनिट लगाने पर मंडी शुल्क में पांच साल तक छूट मिलेगी। हालांकि विकास शुल्क लिया जाएगा। निर्यात पर भी मंडी सचिव के सत्यापन के बाद दो प्रतिशत की छूट मिलेगी। जिले में धान का काफी उत्पादन होता है। यहां का धान दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के लिए जाता है। अक्तूबर माह में मंडी समिति में दो लाख 49 हजार कुंतल धान आया।
अब सरकार द्वारा उद्योग को बढ़ावा और रोजगार देने वालों को सरकार द्वारा टैक्स में छूट दी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक धान से चावल बनाने की यदि कोई यूनिट उद्यमी लगाता है तो उसे मंडी द्वारा पांच साल तक बिना मंडी शुल्क के धान प्रदान किया जाएगा। यदि धान से चावल बनाकर कहीं निर्यात किया जाएगा तो उसे निर्यात पर भी छूट दी जाएगी। जिस मंडी में जा रहा है, उस मंडी के सचिव सत्यापन के बाद रिपोर्ट हाथरस मंडी को भेजेंगे। उसे निर्यात पर भी दो प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति धान से चावल बनाने की नई यूनिट लगाता है तो उसे बिना मंडी शुल्क के धान प्रदान किया जाएगा। हालांकि आधा प्रतिशत विकास सेस लिया जाएगा। जिले में अभी एक यूनिट सासनी में लगी है। जिसे 26 हजार सात सौ कुंतल धान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed