फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras UP Lok Sabha Seat Election 2024 Live Phase 3 Voting Percentage BJP SP BSP Congress News in Hindi

Hathras Lok Sabha Election: हाथरस में हुआ 55.36 प्रतिशत मतदान, 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद

Tue, 07 May 2024 06:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 May 2024 06:25 AM IST
सार

Hathras UP Lok Sabha Election 2024 Polling Live News: हाथरस संसदीय क्षेत्र में हाथरस जिले की हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ और अलीगढ़ जिले के छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 55.36  प्रतिशत मतदाताओं ने 10 प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में बंद किया।

विज्ञापन
Hathras UP Lok Sabha Seat Election 2024 Live Phase 3 Voting Percentage BJP SP BSP Congress News in Hindi
सरस्वती इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर लगी लाइन - फोटो : संवाद

विस्तार

मॉक पोल

विज्ञापन

हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सभी  पोलिंग बूथों पर सुबह 05:30 बजे पोलिंग एजेंट का मॉक पोल हुआ। मॉक पोल में हर उम्मीदवार के साथ नोटा के बटन को रैंडम तरीके से दबाया जाता है। हर पोल में कम से कम 50 मॉक पोल होते हैं। अगर ईवीएम से बीप की आवाज आती है, तो सही, वरना ईवीएम को बदल दिया जाता है। पीठासीन अधिकारी पोल का प्रमाण पत्र तैयार करता है, उस पर पोलिंग एजेंट के हस्ताक्ष होते हैं। यह प्रक्रिया रिटर्निंग अफसर की निगरानी में किया जाता है। फोटो में हाथरस ब्लॉक स्थित पोलिंग बूथ पर मॉक पोलिंग करते कर्मचारी नजर आ रहे हैं। इगलास विधानसभा क्षेत्र में मॉक पोल के दौरान एक दो स्थानों पर ईवीएम मशीन हुई खराब, बदली गई।

विज्ञापन

अलीगढ़-हाथरस जिलों में है सार्वजनिक अवकाश

अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने बताया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के क्रम में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए 16-हाथरस (अनुसूचित जाति संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में जनपद के सम्मिलित विधानसभा क्षेत्र 74-छर्रा व 77-इगलास (अनुसूचित जाति) दिनांक 07.05.2024 को मतदान के दृष्टिगत् सम्पूर्ण जनपद में 7 मई का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। इसी तरह से हाथरस जिले में भी सार्वजनिक अवकाश है।

हाथरस लोकसभा से यह प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में 

  1. अनूप सिंह - भाजपा - कमल
  2. जसवीर - सपा - साइकिल 
  3. हेमबाबू धनगर - बसपा - हाथी
  4. घनश्याम सिंह - स्वराज भारतीय न्याय पार्टी - गैस सिलिंडर 
  5. डॉ. जयवीर सिंह धनगर - राष्ट्र उदय पार्टी - ट्रक
  6. जयपाल माहौर- निर्दलीय- ऑटो रिक्शा 
  7. दिनेश साईं-निर्दलीय- कंप्यूटर 
  8. मुन्नालाल जाटव- निर्दलीय- बल्ला
  9. रवि कुमार- निर्दलीय- चारपाई
  10. राजपाल सिंह- निर्दलीय- केतली

विज्ञापन

हाथरस लोकसभा के लिए वोटिंग हुई शुरू

मतदाता की कतारें
हाथरस लोकसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें भी दिखने लगी हैं।  प्राथमिक विद्यालय रुहेरी में 10 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ, मतदान केंद्र पर लाइन लगना शुरू हो गई है। मतदान स्थल संख्या 12 प्राथमिक विद्यालय रुहेरी में मतदान अभी शुरू नहीं हुआ है। संविलयन विद्यालय अहवरनपुर मतदान केंद्र पर लाइन लगी। 
संविलयन विद्यालय अहवरनपुर मतदान केंद्र पर लगी लाइन
हाथरस लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा वार मतदान केंद्र व मतदेय स्थल
विधानसभा - मतदान केंद्र - मतदेय स्थल
  • हाथरस - 237 - 435
  • सादाबाद - 301 - 427
  • सिकंदराराऊ - 299 - 433
  • छर्रा - 258 - 436
  • इगलास - 334 - 459
विज्ञापन

वोट देने पहुंच रहे सियासी लोग

मतदान
मतदान करने के बाद हाथरस के भाजपा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी व अन्य मतदाता ने संदेश दिया कि हमने कर लिया वोट आप भी करें। बरला के गांव दतावली में जन कल्याण इंटर कॉलेज में सात बजे मतदान शुरू हुआ।
बरला
विधानसभा - पुरुष - महिला - अन्य - कुल 
  • हाथरस - 220401 - 189911 - 5 - 410317
  • सादाबाद - 200227 - 171857 - 12 - 372096 
  • सिकंदराराऊ - 199107 - 173918 - 10 - 373035
  • जनपद हाथरस योग - 619735 - 535686 - 27 - 1155448 
  • छर्रा - 203801 - 176928 - 17 - 380746
  • इगलास - 210856 - 183241 - 4 - 394103
  • जनपद अलीगढ़ योग - 414657 - 360169 - 21 - 774849 
  • लोकसभा क्षेत्र योग - 1034392 - 895855 - 48 - 1930297
नहीं लगे बिस्तर
मतदाता पर्ची के लिए लगने वाले बिस्तर भी नहीं सजे
हाथरस में मतदान शुरू होने के बाद कई जगहों पर मतदाता पर्ची वाले वाले बिस्तर भी नहीं लगे।

महिला-पुरूष मतदाताओं में दिख रहा वोटिंग के प्रति जोश

मदताता लाइन
सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर महिला-पुरूष मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गई  हैे। वोटर मतदाता पर्ची लेकर मतदान करने पहुंच रहे है। सिकंदराराव के कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर प्रातः काल से ही मतदान करने के लिए महिला पुरुषों की लाइनें लगीं। 
मम्मी अंदर है
मम्मी वोट डालने गई है...
मम्मी अंदर गई है वोट डालने, पापा की गोद में बच्चा सिकंदराराव के आर्य  कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर इंतजार करते हुए नजर आया।

मतदान बहिष्कार भी हुआ शुरू

मतदान बहिष्कार
हाथरस लोकसभा के सासनी स्थित खिटौली में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों की मांग है कि रोड़ नहीं तो वोट नहीं। सहपऊ क्षेत्र के नगला सेवा में 7:46 तक एक भी वोट नहीं पड़ा ग्रामीण वोट डालने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक हमारी पानी भरने की समस्या समाप्त नहीं हुई हम वोट नहीं करेंगे। साथ ही नगला ब्राह्मण, भुकलारा में मतदान का बहिष्कार शुरू। गांव नया नगला में भी रोड़ को लेकर मतदान बहिष्कार हुआ।
नया नगला मे मतदान बहिष्कार
अकराबाद क्षेत्र के गांव धरमपुर के लोगों ने सड़क न बनने पर किया चुनाव का बहिष्कार। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 40 साल से गांव की सड़क नहीं बनी। कोई जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देता है। इग्लास विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 107 पर मतदान का बहिष्कार हो रहा है।

बुजुर्ग मतदाताओं में भी जोश कम नहीं

बुजुर्ग मतदाता
हाथरस के सिकंदराराव में एमआई इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर पर वोट डालकर वापस लौटी बुजुर्ग महिला ने संदेश दिया कि वोट जरूर करें।
मरीज मतदान करने जाते हुए
पहले वोट फिर दवाई

बीमारी की वजह से दिनेश वशिष्ठ ई-रिक्शा से हाथरस मतदेय स्थल पर वोट डालने पहुंचे, उन्होंने कहा कि पहले वोट फिर दवाई लूंगा।
कोड़ियागंज में मतदान
नगर पंचायत कोड़िया गंज में वोट के लिए महिला व पुरूष की कतारें नजर आईं।

वोट डालने से रोक रहा दबंग, दे रहा धमकी

हाथरस लोकसभा अंतर्गत लोधा थाना क्षेत्र के गांव हिरनौटी का योगेश नाम का व्यक्ति गांव के 5-6 लोगों के साथ मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहा है और चुनाव बहिष्कार की बात कर रहा है। गांव के लोग मतदान करने जाते हैं, तो उन्हें रास्ते में रोक कर तरह-तरह की धमकियां दे रहा है। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मतदान रोकने वाले आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुटी है।
खाली पड़ा बूथ
मतदान का बहिष्कार
बिजली के करंट से 4 मई  को हुई मौत को लेकर सभी गांव वालों ने वोट डालने से किया मना। गगीरी के गांव मलसई  बूथ संख्या 411 पर  9 बजे तक नही किया मतदान। 11 हजार की लाईन  हटवाने को लेकर विरोध है। सासनी सीकर में 8:56 तक एक ही वोट नहीं पड़ा है, ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। गहलऊ  नगला वीरा में रोड को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध। एक भी वोट नहीं पड़ा। गोंडा के गांव धारागढ़ी में जर्जर मुख्य मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण मतदान नहीं कर रहे हैं।  बूथ पर प्रातः 7 बजे 6 वोट पड़ने के बाद मतदान बंद है।
मतदान बहिष्कार

भाजपा प्रत्याशी पहुंचे समर्थकों संग

भाजपा प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि हाथरस के बागला इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।

सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

सुबह 9 बजे तक हाथरस में 13.43 फीसदी मतदान हुआ।  छर्रा में 14.53 औीर इगलास में 13.93 प्रतिशत मतदान, दोनों विधानसभाओं में  14.21 प्रतिशत मतदान हुआ।
सूना बूथ
दो घंटे से हो गए ज्यादा पड़े बस छह वोट
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव पट्टी शक्ति में 9:14 तक केवल 6 वोट पड़े, यहां भी लोगों ने चुनाव बहिष्कार कर रखा है।  गांव मुकलारा में 9: 56 बजे तक नहीं पड़ा कोई वोट, ग्रामीणों में विकास को लेकर कर रखा है वोटिंग का बहिष्कार। सड़क निर्माण की समस्या को लेकर चिंतापुर बदन में भी मतदान का बहिष्कार, अभी तक नहीं पड़ा एक भी मत। 

100 साल के बुजुर्ग ने किया मतदान

100 साल के मतदाता
हाथरस लोकसभा के सासनी में 100 वर्षीय बुजुर्ग चंद्रपाल सिंह ने मतदान किया। 96 वर्षीय हरचरन लाल शर्मा ने सासनी में मतदान किया।
बुजुर्ग मतदान
 

बनाया वोटर सेल्फी प्वाइंट, पर मोबाइल ले जाने नहीं दिया

वोटर सेल्फी प्वाइंट
हसायन के मतदान केंद्र पर बनाए गये सेल्फी केंद्र का मतदाताओं द्वारा प्रयोग नहीं हो पाया क्योंकि मतदान केंद्र पर जाने से पहले  गेट पर तैनात फोर्स के कर्मचारियों द्वारा किसी भी मतदाता को फोन नहीं ले जाने दिया गया। इस कारण आदर्श मतदान केंद्र पर मतदान करने आए मतदाता सेल्फी लेने से वंचित रहे।

11 बजे तक मतदान प्रतिशत और बहिष्कार

हाथरस में 11 बजे तक 26.05  प्रतिशत मतदान हुआ। 
सासनी में बुजुर्ग महिला 80 वर्षीय सुखरानी को साइकिल पर बैठाकर नातिन मतदान कराने आई।
साइकिल से मतदान
11 बजे तक मतदान बहिष्कार
हाथरस लोकसभा अंतर्गत अकराबाद के गांव धर्मपुर में ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार को लेकर लोगों को समझाने एडीएम सिटी पहुंचे। गगीरी के गांव भगोसा में काली नदी पर पुल की मांग  को लेकर मतदान का विरोध हुआ। सुबह 9:30 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा । पुलिस के समझने पर प्रधान पति ने ढाई घन्टे बाद पहला  वोट डाला। 11 बजे तक मात्र 6 वोट पड़े  हैं। गांव के लोग वोट नहीं डाल रहे। जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्य नहीं करने पर छर्रा विधानसभा के गांव रामपुर में मतदान का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया। इगलास विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला वीरा में सड़क नहीं बनने पर ग्रामीण चुनाव बहिष्कार कर धरने पर बैठे। इगलास एसडीएम ओर सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझने में जुटे हुए हैं।
मतदान बहिष्कार
लोधा क्षेत्र के गाँव खेड़ाखुशखबर और नदरोई के ग्रामीणो ने सुबह सात बजे से सवा ग्यारह बजे तक मतदान बहिष्कार किया। सीओ गभाना ,एसडीओ ,एसडीएम मतदान केंद्रों पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। आश्वासन के बाद 11:20 बजे मतदान शुरू हुआ, उसके बाद मतदाताओं ने मतदान करना शुरू कर दिया।

वोट के बाद एक सेल्फी तो बनती है

वोटर सेल्फी
पुरदिलनगर टाउन एरिया अध्यक्ष हर्शकांत कुशवाहा ने अपनी पत्नी के साथ वोट डालने के बाद सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली।

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

मतदान बहिष्कार
हाथरस लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 37.73 प्रतिशत है। हाथरस के गढ़ी धारू में मतदान कराने के लिए ग्रामीणों को समझाने पहुंचे जोनल मस्जिस्ट्रेट।
विधानसभावार मतदान प्रतिशत यह है-
इगलास -35.58
छर्रा -39.05
सादाबाद -36.56
सिकंद्राराऊ -39.05
हाथरस- 38.03
नेहा तिवारी
अलीगढ़ जिला निर्वाचन कार्यालय लिपिक नेहा तिवारी ने सरस्वती विद्या मंदिर, गोंडा रोड पर वोट डाला।

दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

हाथरस में दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 44.63 रहा। 
विधानसभावार मतदान प्रतिशत यह रहा-
इगलास- 42.82
छर्रा -47.10
सादाबाद- 42.10
सिकंद्राराऊ -46.23
हाथरस -44.92
मेरा पहला वोट
पहली बार किया वोट
एलमपुर गढ़िया के निवासी मोहित लोधी ने पहली बार मतदान किया। मोहित लोधी ने कहा कि मैंने पहली बार मतदान किया है और लोकतंत्र की मजवूती के लिए मतदान करना आवश्यक है। सांसद ऐसा हो जो हमारे संसदीय क्षेत्र का विकास बिना भेदभाव के कराए।

शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

हाथरस में 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 53.54 रहा।
विधानसभावार मतदान प्रतिशत यह रहा-
इगलास 51.91
छर्रा 56.01
सादाबाद 51.11
सिकंद्राराऊ 54.30
हाथरस 54.32

हाथरस में कुल 55.36 प्रतिशत मतदान

हाथरस में कुल 55.36 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक बूथों पर मतदान बहिष्कार की भरमार के बीच मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विधानसभावार यह रहे मतदान प्रतिशत-

  • इगलास- 53.86
  • छर्रा- 57.78
  • सादाबाद- 52.49
  • सिकंद्राराऊ- 56.10
  • हाथरस- 56.50


इन 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई, जो 4 जून को मतगणना के साथ खुलेगी।

  • अनूप सिंह - भाजपा - कमल
  • जसवीर - सपा - साइकिल 
  • हेमबाबू धनगर - बसपा - हाथी
  • घनश्याम सिंह - स्वराज भारतीय न्याय पार्टी - गैस सिलिंडर 
  • डॉ. जयवीर सिंह धनगर - राष्ट्र उदय पार्टी - ट्रक
  • जयपाल माहौर- निर्दलीय- ऑटो रिक्शा 
  • दिनेश साईं-निर्दलीय- कंप्यूटर 
  • मुन्नालाल जाटव- निर्दलीय- बल्ला
  • रवि कुमार- निर्दलीय- चारपाई
  • राजपाल सिंह- निर्दलीय- केतली


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed