फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Unlock means corona is not finished- SP

हाथरस: अनलॉक का मतलब कोरोना खत्म नहीं- एसपी

Fri, 19 Jun 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Unlock means corona is not finished- SP
हाथरस: अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते नवागत एसपी विक्रांतवीर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अनलॉक का यह मतलब नहीं है कि कोरोना खत्म हो गया है। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए शासन ने जो नियम बनाए हैं, उनका पालन करना होगा। तभी हम सभी कोरोना से लड़ाई जीत पाएंगे। यह बातें नवागत एसपी विक्रांत वीर ने पत्रकारों से रुबरू होकर कहीं। पत्रकार वार्ता से पहले उन्होंने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक भी की और पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण करते हुए पत्रावलियों के रख-रखाव की जानकारी ली।
नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुलिस की प्राथमिकताओं जैसे अनलॉक-1 का पालन कराने की बात कही। उनहोंने लोगों से अपील की कि वह अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें और मास्क आदि लगाकर रहें। सोशल डिस्टेंस का पालन करें। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जो भी शासन के आदेश का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व एसपी ने पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी/शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी की। जिसमें सभी से परिचय प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख रखाव का अवलोकन कर कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से उनके काम की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed