{"_id":"6383a49e76fd951b5d6d1616","slug":"hathras-unknown-vehicle-hit-the-bike-driver-died-one-serious-sikandhra-rahu-news-ali3057289146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में मृत आसिफ का फाइल फोटो।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
शनिवार की रात 9 बजे पुरदिलनगर रोड पर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई तथा पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है, घटना की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के मोहल्ला जमईया निवासी युवक आसिफ पुत्र भूरे 23 वर्ष अक्सर कस्बा पुरदिलनगर में चूड़ी बेचने आया करता था। शनिवार को वह कस्बे में कांच के कड़े खरीदने आया था। उसकी यहां रिश्तेदारी भी थी। रात में वह पुरदिलगनर निवासी जुनैद पुत्र अकरम के साथ सिकंदराराऊ से वापस पुरदिलनगर जा रहा था।
अंडरपास से आगे पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को बुरी तरह रौंद दिया। जिससे बाइक तो नष्ट हो गई। उसके साथ आसिफ के शरीर तथा सिर पर गंभीर चोटें आई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घायल जुनैद को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। अब उसका हाथरस में उपचार हो रहा है। संवाद