{"_id":"60fb0b9d8ebc3e582e53f76f","slug":"hathras-university-examination-will-start-from-today-examination-material-arrived-at-the-nodal-center-hathras-news-ali268862313","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज से शुरू होगी विवि की परीक्षा, नोडल केंद्र पर आई परीक्षा सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज से शुरू होगी विवि की परीक्षा, नोडल केंद्र पर आई परीक्षा सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की सत्र परीक्षा की शुरुआत शनिवार से होगी। इसके लिए नोडल केंद्र पर विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा सामग्री पहुंचा दी गई है। कॉलेजों में शुक्रवार को प्रवेश पत्र लेने के लिए परीक्षार्थी पहुंचे।
स्नातक प्रथम व परास्नातक प्रथम वर्ष वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में विश्वविद्यालय द्वारा प्रमोट किया जाएगा, जबकि स्नातक द्वितीय, तृतीय व परास्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की आज से परीक्षा शुरू हो रही है। जिलेभर के डिग्री कॉलेजों में शुक्रवार को परीक्षा की तैयारियां की गईं।
बागला डिग्री कॉलेज में बने नोडल केंद्र पर विश्वविद्यालय से परीक्षा सामग्री पहुंचाई गई। इसे सुरक्षित रखवाया गया। बागला डिग्री कॉलेज के नोडल केंद्र प्रभारी मेजर राजकमल दीक्षित ने बताया कि शनिवार से विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरू हो रही है। पहले तीन एएम फाइनल सैन्य अध्ययन और गृह विज्ञान के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।