{"_id":"5e5177948ebc3ef3ee2aad37","slug":"hathras-uniformers-beat-up-destitutes-at-city-railway-station-hathras-news-ali227351153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सिटी रेलवे स्टेशन पर वर्दीधारियों ने निराश्रितों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सिटी रेलवे स्टेशन पर वर्दीधारियों ने निराश्रितों को पीटा
विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर वर्दीधारियों ने देर रात निराश्रितों को पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य शनिवार को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां पहुंचकर मामले की जानकारी।
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर कुछ भिखारियों को शहर की सामाजिक संस्था के कुछ व्यक्ति खाना देने के लिए सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। निराश्रित महिला पुरुषों को कोई वाहन नही मिला तो ये सिटी रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाने में आकर बैठ गए। आरोप है कि कुछ वर्दीधारियों ने इनसे जमकर मारपीट की। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
महिलाओं ने आरोप लगाया है कि मुसाफिरखाने में बैठने की वजह से ही उनके साथ मारपीट की गई। उनके काफी चोटें भी आई हैं। पीड़ितों की मानें तो यह घटना मंगलवार की देर शाम की है। पीटे हुए लोगों के आरोप का वीडियो वायरल होने पर शनिवार को रेलवे परामर्शदाता समिति के सदस्य एमएल रावत सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनका कहना है कि वह इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। वहीं जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।