फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Uncle-nephew arrested for murderous attack on Pradhan

हाथरस : प्रधान पर जानलेवा हमले के आरोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Mon, 21 Mar 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Uncle-nephew arrested for murderous attack on Pradhan
हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने गांव बलना के दो नामजदों को किया गिरफ्तार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव गढ़ी बलना में होली वाले दिन पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान पर फायरिंग करने का मामला आया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में गोली नहीं बल्कि किसी धारदार हथियार से चोट लगना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने रविवार को लाडपुर टेंपो स्टैंड के पास से दो आरोपी चाचा व भतीजे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही सियाराम के पुत्र देवेंद्र व राजकुमार, विनय व हर्ष सहित एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार दोपहर के वक्त पुलिस को सूचना मिली कि हमले में शामिल दो आरोपी लाडपुर टेंपो स्टैंड के पास खड़े हुए है और कहीं जाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने देवेंद्र व पूर्व प्रधान राजकुमार के पुत्र हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रीतेश कुमार ने बताया कि चिकित्सकीय रिपोर्ट में किसी धारदार हथियार से चोट लगने की बात सामने आई है। जानलेवा हमले में शामिल चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed