{"_id":"617d8342080fbc09cb186237","slug":"hathras-uncle-injured-nephew-by-shoveling-shaphu-news-ali2770794181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चाचा ने फावड़ा प्रहार कर भतीजे को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चाचा ने फावड़ा प्रहार कर भतीजे को किया घायल
विज्ञापन
हाथरस : फावड़ा के प्रहार से घायल युवक संजीव उर्फ संजू। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव खोंडा में एक शराबी चाचा ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे सोये हुए भतीजे को फावड़ा का प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल युवक को उसके परिजन इलाज के लिए आगरा ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक के भाई के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव निवासी विकास कुमार उर्फ भवतोष शराब पीने का आदी है। वह चालक का काम करता है। मंगलवार की शाम को उसने शराब पी और घर आकर सोते हुए उसके 26 वर्षीय भतीजे संजीव उर्फ संजू पर फावड़े से कई प्रहार किए और भाग गया। युवक के परिजन उसे गंभीर हालत में आगरा एसएन हॉस्पिटल ले गए। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई।
इधर, घायल युवक के भाई संतोष कुमार पुत्र बाबू लाल निवासी खोंडा ने कोतवाली में हत्या के प्रयास की तहरीर दी हे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अतुल कुमार का कहना है कि आरोपी चाचा को हत्या प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद