फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: unbalanced straw-turned-tractor trolley, jammed

हाथरस : असंतुलित होकर पलटी भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगा जाम

Thu, 22 Apr 2021 10:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: unbalanced straw-turned-tractor trolley, jammed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड स्थित चौबे वाले महादेव के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक घायल हो गया और सड़क पर जाम लग गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से सड़क से अलग हटवाया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रड़ावली निवासी जगन सिंह पुत्र गणेशीलाल ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा लेकर हाथरस की ओर आ रहे थे। इस बीच चौबे वाले महादेव के पास ट्रैक्टर पलट गया, जिससे जगन सिंह घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसके परिवार के लोग भी आ गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से सड़क पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को सड़क से हटवाकर अलग किया गया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed