फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two youths were hit by a car, one died

हाथरस : दो युवकों को कार ने टक्कर मारी, एक की मौत

Tue, 13 Dec 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two youths were hit by a car, one died
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव समामई के निकट सोमवार की देर रात गांव रूहल से अपने गांव रघनियां जा रहे दो लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी रिपोर्ट मृतक के भाई ने कोतवाली सासनी में दर्ज कराई है।
मंगलवार को कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में अनिल कुमार पुत्र शिवचरन निवासी रघनियां ने कहा है कि उनके भाई सुनील कुमार पुत्र शिवचरन अपने पुत्र विशाल के साथ किसी काम से रूहल आए थे। अपने गांव जाने के लिए वह वाहन के इंतजार में समामई के पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। तभी पीछे से आ रही कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सुनील और विशाल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर जुटी भीड़ एवं ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। वहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। विशाल का उपचार अलीगढ़ के अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टक्कर मारने वाला कार का चालक मौके पर घायलों को छोड़कर भाग गया। पीड़ित ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed