फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two youths injured in vehicle collision

हाथरस : वाहन की टक्कर से दो युवक जख्मी

Sat, 01 May 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two youths injured in vehicle collision
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा के निकट शुक्रवार की दोपहर को घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रहे युवक की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक का चालक एवं उस पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घायलों को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक दुघर्टना की कोई रिपोर्ट नहीं कराई गई है। ग्राम नगला भूरा निवासी शेर हसन पुत्र अली हसन अपने एक रिश्तेदार तयूब को लेकर शुक्रवार की दोपहर को घरेलू सामान खरीदने कस्बा के बाजार में आया था।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कस्बा से निकलते ही राजमार्ग पर बाबा ढाबा के सामने बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। दोनों गंभीर घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अलीगढ़ भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed