{"_id":"5f454d998ebc3e3cc41bb689","slug":"hathras-two-vicious-gang-members-arrested-with-17-mobile-phones-hathras-news-ali242075230","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्य 17 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्य 17 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा करते सीओ सिटी।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने लोगों से विभिन्न तरीके से मोबाइल फोन की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। इनके पास से 17 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। सीओ सिटी रामशब्द यादव ने मोबाइल फोन की ठगी करने के पूरे मामले का खुलासा किया है।
सीओ सिटी ने बताया कि थाना हाथरस गेट पुलिस को सूचना मिली कि तिपरस मोड जलेसर रोड से चोरी/ठगी के मोबाइल फोनों को बेचने के लिए दो लोग जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शातिरों को दबोच लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राहुल पुत्र किताब सिंह निवासी घुनपई थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद, भूरा पुत्र गुलाब सिंह निवासी तरफरा बताए। दोनों शातिर व्यक्तियों को चोरी के 17 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन (एंड्रॉयड) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ मनोज कुमार शर्मा, एसआई विपिन कुमार, रामवीर सिंह, पंकज कुमार, ओमवीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
ऐसे करते थे लोगों से ठगी
पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों ने बताया कि वह उनके साथी ऐसे व्यक्ति, जिसके पास अच्छा मोबाइल फोन हो, के पास जाकर पीतल की अंगूठी इस प्रकार गिरा देते थे कि जिसे वह देख ले और उठा ले। दूसरा व्यक्ति आकर उससे कहता है कि यह अंगूठी तुम्हें मिली है, सोने की है। इसे तुम्हीं रख लो मुझे कुछ पैसे दे दो। इस बीच जो अंगूठी गिराता है, वह आकर पूछता था तो उसका साथी कह देता है कि यहां नहीं गिरी है और बहला फुसलाकर सोने की अंगूठी का झांसा देकर उससे मोबाइल फोन ले लेता था। इस प्रकार कई अन्य तरीकों से ठगी करके मोबाइल फोन ले लेते थे।