न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले का वन विभाग अवैध कटान को रोकने के लिए हर रोज लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। शनिवार को वन विभाग के प्रवर्तन दल ने लकड़ी से लदी एक मैक्स गाड़ी और एक बुग्गी को पकड़ा है। दोनों वाहनों से अधिकारियों ने हजारों रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
शनिवार को डीएफओ एनके शुक्ला के निर्देश पर उप प्रभागीय वन अधिकारी के नेतृत्व में शहर के इगलास रोड, सासनी रोड आदि मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक मैक्स गाड़ी और एक बुग्गी में लदी कई प्रजातियों की लकड़ी पकड़ी गई। टीम ने दोनों वाहनों से करीब 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। टीम में प्रवर्तन प्रभारी संजीव कुमार, अली हसन, वन दरोगा अश्विनी कुमार, रामचंद्र आदि मौजूद थे।