फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two thousand candidates will appear for B.Ed entrance examination in two shifts

हाथरस: दो हजार परीक्षार्थी देंगे दो पालियों में बीएड की प्रवेश परीक्षा

Sat, 08 Aug 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two thousand candidates will appear for B.Ed entrance examination in two shifts
हाथरस: बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2020-22 के प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा द्विवर्षीय-2020-22 के आयोजन के लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने की तैयारियों का खाका खींचा। इस परीक्षा में दो हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे।
डीएम ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2020 को पूर्ण रूप से नकल विहीन और शांतिपूर्वक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की थर्मल स्कैनिंग होगी। उनके हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। शांतिपूर्वक परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक एवं विभागीय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। डीएम ने कहा है कि परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक तथा कर्मचारीगण मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं करेंगे। सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर एक दिन पूर्व पहुंचकर बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाएं तथा सुरक्षा आदि की व्यवस्था की पूर्ण जानकारी कर लें।
विज्ञापन

सभी पर्यवेक्षकों को परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व केंद्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करानी होगी। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते हुए मोबाइल व कैलकुलेटर आदि या अन्य कोई डिवाइस, किताबें, नोट बुक अपने साथ नहीं रखेगा। डीआईओएस ने बताया कि नौ अगस्त को चार परीक्षा केंद्रों पर कुल दो पालियों में परीक्षा होगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिए कि वे अपने साथ प्रवेश पत्र की दो कॉपी और पहचान पत्र की मूल कॉपी आदि निर्धारित अभिलेख अवश्य लाएं। परीक्षा में चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक जोनल मजिस्ट्रेट, विश्वविद्यालय द्वारा नामित चार पर्यवेक्षक, विश्वविद्यालय द्वारा नामित एक नोडल अधिकारी और आठ विभागीय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed