{"_id":"6101a7ef8ebc3e5f05267bb0","slug":"hathras-two-storey-house-collapsed-due-to-rain-shaphu-news-ali2692877160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बारिश से दो मंजिला मकान हुआ धराशाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बारिश से दो मंजिला मकान हुआ धराशाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
मंगलवार की रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते कस्बा के मोहल्ला अहेरियाना में दो मंजिला मकान धराशाई हो गया।
बारिश से किसानों को तो लाभ हो रहा है, लेकिन कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वालों के लिए यह बारिश आफत बन गई है। मंगलवार की रात भर और बुधवार को दिन भर हुई वर्षा से बुधवार की शाम को कस्बा के मोहल्ला अहेरियाना निवासी मिस्त्री विजय सिंह का दो मंजिला मकान गिर पड़ा। गनीमत रही कि गिरते समय मकान में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विजय सिंह सुबह से ही काम पर गया था। उसके परिजन रिश्तेदारी में हो रहे किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मकान में रखा कूलर, अनाज की टंकी, चारपाई, बेड, टीवी और खाने-पीने के सामान सहित लाखों रुपये कीमत का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।