फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two soldiers who went to stop illegal mining of soil were surrounded and beaten

हाथरस : मिट्टी का अवैध खनन रोकने गए दो सिपाहियों को घेरकर पीटा

Thu, 24 Jun 2021 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two soldiers who went to stop illegal mining of soil were surrounded and beaten
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन को रोकने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों को घेरकर पीटा गया। एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक इनमें से कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
बुधवार की सुबह जलेसर रोड (मानिकपुर) पर तैनात दो सिपाही क्षेत्र में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन को रोकने के लिए गांव नगरिया में गए थे। वहां उन्होंने दूर से एक मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को आते देखा तो उसे रुकवाया। पूछताछ करने के बाद उन्होंने ट्रैक्टर के चालक से ट्रैक्टर को कोतवाली ले जाने के लिए कहा। इस बात को लेकर पुलिसकर्मी और ट्रैक्टर चालक के मध्य मारपीट हो गई। मारपीट होती देख अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों को आता देख पुलिसकर्मी वहां से बाइक से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने पीछाकर उनको सल्हैपुर चंदवारा गांव के पास पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। पिटाई से एक पुलिसकर्मी को काफी चोट आई।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की खबर पर स्थानीय पुलिस ने गांव को घेर लिया। पुलिस को आता देखकर पुरुष गांव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गांव का चप्पा-चप्पा छान मारा। वहां उनको केवल महिलाएं ही मिलीं। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। पीड़ित पुलिसकर्मियों की तहरीर पर कोतवाली में गांव के 23 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि पुलिसकर्मी सादा वर्दी में थे और वह ड्राइवर के साथ मारपीट कर रहे थे। उनके पहुंचने से पहले वह वहां से भाग लिए। इस कारण उनको शक हुआ कि कहीं यह बदमाश तो नहीं है, इसलिए यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed