फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two sides scuffle, chairs thrown in police station premises during Police Station Solution Day

हाथ्ररस : थाना समाधान दिवस के दौरान थाना परिसर में दो पक्षों में हुई हाथापाई, फेंकी गईं कुर्सियां

Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two sides scuffle, chairs thrown in police station premises during Police Station Solution Day
हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट में हंगामे के दौरान फेंकी गईं कुर्सियां। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस के दौरान कोतवाली थाना गेट परिसर में एक बसपा नेता और कुछ अधिवक्ताओं के बीच हाथापाई हुई और कुर्सियां फिंकीं। इससे वहां खासा हंगामा खड़ा हो गया। इस पूरे दृश्य को देखकर कुछ समय के लिए खुद पुलिसकर्मी हतप्रभ रह गए। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराकर मामले को शांत कराया। बसपा नेता व कुछ लोग तो वहां से चले गए, जबकि काफी वकील वहां आ गए। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। दोनों पक्षों ने इस मामले में तहरीर दी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भोजपुर खेतसी निवासी अखिलेश कुमार पुत्र शंकरलाल का अपने ही गांव के कुछ लोगों ने जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अखिलेश अधिवक्ता हैं। वह थाना समाधान दिवस में अपनी शिकायत को लेकर आए थे। कुछ अधिवक्ता भी उनके साथ थे। वहां दूसरा पक्ष भी था। इस दौरान बसपा नेता बंटी भैया वहां पहुंच गए। वह दूसरे पक्ष की ओर से पहुंचे थे।
विज्ञापन

हालांकि बंटी निवासी गढ़ी तमना का कहना है वह अपनी पार्टी मुखिया मायावती के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम की अनुमति के लिए थाने गए थे। किसी पक्ष की ओर से नहीं गए थे। समाधान दिवस में बंटी की अधिवक्ता अखिलेश के साथ आए कुछ अधिवक्ताओं से तीखी नोक-झोंक और गाली-गलौज हो गई। इस दौरान हाथापाई शुरू हो गई और कुर्सियां फिंकने लगीं। घटना को देखकर खुद पुलिसकर्मी हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इन्हें अलग-अलग किया, फिर भी दोनों पक्ष एक दूसरे को गालियां और धमकी देते रहे। एक पक्ष तो वहां से चला गया, लेकिन जानकारी मिलते ही डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व काफी वकील वहां पहुंच गए। इन लोगों ने हंगामा करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई करने की मांग की। सीओ सिटी रुचि गुप्ता वहां पहुंच गईं और अधिवक्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इस सिलसिले में अधिवक्ता अखिलेश निवासी भोजपुर खेतसी ने इस मामले में तहरीर दी है। वहीं बसपा नेता बंटी ने भी तहरीर दी है।

थाना हाथरस गेट परिसर में दो पक्षों में कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी तहरीरें थाना हाथरस गेट में दी हैं। इस मामले की जांच सीओ सिटी द्वारा की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-प्रकाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed