{"_id":"626ec458cdd51a24cc63ad43","slug":"hathras-two-ration-shops-suspended-on-ghatauli-hathras-news-ali290571492","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : घटतौली पर राशन की दो दुकानें कीं निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : घटतौली पर राशन की दो दुकानें कीं निलंबित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में शासन के निर्देश पर निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता के लिए विभाग की ओर से नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। इस दौरान खाद्यान्न वितरण की शिकायत के लिए अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं।
मुरसान क्षेत्र की आस्था सिंह व रामपुर के राजकपूर निगम के बारे में खाद्यान्न वितरण में घटतौली किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक से मामले की जांच कराई गई। जांच में घटतौली की बात साबित हुई। इस रिपोर्ट पर डीएसओ ने मुरसान क्षेत्र की आस्था सिंह और रामपुर के राजकपूर निगम की दुकान को निलंबित कर दिया है। डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि दोनों राशन डीलरों के कार्डधारकों को नजदीकी दुकानों से संबद्ध कर दिया गया है। संवाद