{"_id":"6359782b1d087a7cee32d96d","slug":"hathras-two-people-seriously-injured-in-bike-collision-sikandhra-rahu-news-ali3034261174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइकों की भिड़ंत में दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइकों की भिड़ंत में दो लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
हाथरस : बाइक की टक्कर में घायल युवक। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
जलेसर मार्ग स्थित गांव नगला बिहारी के निकट मंगलवार को दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गईं। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
एक बाइक से मुकेश और हीरालाल निवासीगण गांव बरसौली थाना हसायन कस्बा पुरदिलनगर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार गांव नगला बिहारी के समीप पहुंचे। इस दौरान सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मुकेश और हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई।
सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद