फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two more accused of raping a teenager arrested

हाथरस: किशोरी से दुष्कर्म के दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2020 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two more accused of raping a teenager arrested
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चार युवकों पर इस किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के साथ ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था।
गौरतलब है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 18 जनवरी 2020 को मेले में आई थी। तभी चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। किशोरी के पिता ने 23 जनवरी को कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने किशोरी को दो दिन बाद ही एक युवक के साथ पकड़ लिया था। चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इस कारण पुलिस ने इस मामले में
विज्ञापन

दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धाराएं बढ़ा दी थीं। पुलिस ने किशोरी के साथ पकड़े आरोपी राकेश को जेल भी भेज दिया था। इसके बाद एक अन्य युवक सोपाली ने 15 फरवरी को न्यायालय में समर्पण कर दिया था। अब पुलिस ने बाकी दो आरोपी शिवम उर्फ शिब्बू उर्फ शिव कुमार एवं राजेंद्र को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed