{"_id":"62b4bc7ce5ee390c003cce18","slug":"hathras-two-killed-four-saved-due-to-drowning-in-ganga-sikandhra-rahu-news-ali2945532125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गंगा में डूबने से दो की मौत, चार को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गंगा में डूबने से दो की मौत, चार को बचाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
गंगाघाट कछला पर बच्चे का मुंडन संस्कार कराने गए परिवार के दो लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। चार लोगों को गोताखोरों ने बचा लिया। दो युवाओं की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
बुधवार को कोतवाली के गांव खिजरपुर निवासी एक परिवार के 12 लोग बच्चे का मुंडन कराने गंगाघाट कछला गए थे। इसी दौरान गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से छह युवक डूब गए। घाट पर तैनात गोताखोरों ने चार को तो बचा लिया।
लेकिन दो युवकों का कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों युवाओं के शव गंगा में काफी आगे जाकर मिले। गांव निवासी रमन सिंह के परिवार में बच्चे का मुंडन होना था। वहां पर गए लोग गंगा नहाने लगे। इसी दौरान छह लोग गंगा में डूब गए।
विज्ञापन
लोगों के शोर मचाने पर घाट पर तैनात गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों ने किसी प्रकार चार को तो डूबने से बचा लिया लेकिन दो युवकों का कोई पता नहीं चला। रात में तलाशी का काम रुक गया। बृहस्पतिवार की सुबह गंगाघाट से काफी दूर दोनों का शव मिला। मृतक की पहचान अर्जुन (19) एवं अंशु के रूप में हुई। अर्जुन अपने ननिहाल आया था। गांव पहुंचकर दोनों का अंतिम संस्कार करा दिया गया।