{"_id":"6237738131dba71a541705b3","slug":"hathras-two-drops-of-life-were-given-at-797-booths-of-the-district-hathras-news-ali2874562152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले के 797 बूथों पर पिलाई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले के 797 बूथों पर पिलाई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
हाथरस : बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर शिविर का शुभारंभ करते सीएमओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। इसके तहत जिले में 797 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सीएमओ ने हतीसा के बूथ पर बच्चों को दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत कराई।
संविलियन विद्यालय हतीसा पर अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एएस वशिष्ठ ने किया। यहां सीएमओ ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक से आच्छादित किया जाना है। ब्लॉक मुरसान के कुल 97 बूथों, छह मोबाइल टीम व छह ट्रांजिट बूथों पर यह अभियान चला। सोमवार से शुक्रवार तक घर-घर भ्रमण कर टीमों ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश गोयल, एसीएमओ डॉ. प्रीती रावत, चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस भदौरिया, बीपीएम प्रशांत शर्मा, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद