फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two doctors of the district hospital found corona infected, panic ensued

हाथरस: जिला अस्पताल के दो चिकित्सक मिले कोरोना संक्रमित, मची खलबली

Sun, 26 Jul 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two doctors of the district hospital found corona infected, panic ensued
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ट्रू नॉट मशीन से कराई गई जांच में दो डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दोनों डॉक्टरों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को सैनिटाइज कराया गया है। दोनों डॉक्टरों के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जिला अस्पताल में तैनात एक आर्थोपेडिक्स व दूसरे ईएनटी सर्जन आगरा से आते हैं। इन दोनों डॉक्टरों का एक ही गाड़ी से आगरा से हाथरस और फिर हाथरस से आगरा आना-जाना है। एक डॉक्टर की कोरोना की जांच शनिवार की शाम को कराई गई। देर रात को आई जांच रिपोर्ट में एक डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए। इस पर उनके साथी डॉक्टर की भी जांच कराई गई। उस जांच में दूसरे डॉक्टर भी पॉजिटिव आए हैं। इस बात की जानकारी होते ही जिला अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

यहां के इमरजेंसी वार्ड को सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा दोनों डॉक्टरों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.आईवी सिंह ने बताया कि दो डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन दोनों को आईशोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है और उपचार शुरू कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed