{"_id":"60184f9f8ebc3e08b26514dd","slug":"hathras-two-crooks-including-looted-goods-arrested-hathras-news-ali255185698","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लूटे गए माल सहित दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लूटे गए माल सहित दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की दो वारदातों का खुलासा किया है। इन बदमाशों ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र में पेट्रोल पंप प्रबंधक से लूटपाट की थी और सासनी क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन को लूटा था। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे हुए 44,500 रुपये और घटना में प्रयोग की गई बोलेरो कार, चेक बुक, मोहर, थैला व अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए हैं। हाथरस जंक्शन और सासनी पुलिस के साथ एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से इन दोनों की गिरफ्तारी की है।
सीओ सिकंदराराऊ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शातिर बदमाशों ने अपने नाम कर्मवीर सिंह पुत्र महेंद्रपाल सिंह निवासी दरियापुर और रिंकू पंडित पुत्र मानिकचंद्र निवासी खेड़ा भुर्ज थाना जवां जनपद अलीगढ़ बताए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि उनका चार लोगों का गिरोह है। वह लोग शराब के ठेके व पेट्रोल पंप के सेल्समैन, प्रबंधक, व्यापारी और सराफा कारोबारियों के अलावा नकदी और कीमती सामान लेकर आने-जाने वाले लोगों को चिन्हित कर तीन-चार दिन तक उनकी रेकी करती है।
इसके बाद वारदात को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हाथरस जंक्शन राजीव यादव, एसओजी प्रभारी मुनीशचंद्र, एसआई नरेंद्रपाल सिंह, सतीशचंद्र, एचसी अजय कुमार, श्यामवीर, शीलेश कुमार, जवाहरलाल, प्रदीप कुमार, सचिन कुमार, चेतन राजौरा, जोगिंदर सिंह, सोनवीर सिंह, रामवीर सिंह, प्रवीण कुमार, गौरव पुरी आदि शामिल थे।