फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two cattle smugglers caught in an encounter, both injured due to bullet injuries

हाथरस : मुठभेड़ में दो पशु तस्कर दबोचे, दोनों गोली लगने से घायल

Wed, 08 Jun 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two cattle smugglers caught in an encounter, both injured due to bullet injuries
हाथरस : पुलिस मुठभेड़ में घायल निजामुद्दीन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

करीब 17 घंटे की सघन खोजबीन के बाद पुलिस ने बुधवार को दो पशु तस्करों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस मुठभेड़ में दोनों पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इन्हें बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों के पास तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। बुधवार की सुबह इन्हीं बदमाशों ने पुलिस की जीप को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था और पुलिस पर जमकर फायरिंग की थी। इन बदमाशों ने पुलिस की टीम पर पथराव भी किया था। इसमें हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए थे। पुलिस दल पर हमला करने के बाद बदमाश मेटाडोर को छोड़कर निकट के खेतों में छिप गए थे।
बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे हाथरस जंक्शन के कोतवाली प्रभारी रीतेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी जब गांव फरौली के निकट पहुंचे तो वहां उन्हें एक मेटाडोर आती दिखाई दी। शक होने पर जब पुलिस टीम ने इस मेटाडोर को रुकवाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस की जीप को मेटाडोर से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। परिणामस्वरूप मेटाडोर को छोड़कर बदमाश निकट के खेतों में जा छिपे। इस मेटाडोर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। यह बदमाश पशु तस्कर निकले। इस मेटाडोर में एक भैंस भी पुलिस ने बरामद की। हालांकि यह मेटाडोर और भैंस तो पुलिस ने बरामद कर ली थी, लेकिन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के निर्देश पर कई पुलिस टीमें बदमाशों की खोजबीन में जुट गई। कई घंटे तक पुलिस की खोजबीन जारी रही।
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि सवा आठ बजे के लगभग फरौली के निकट ही इन बदमाशों से पुलिस की फिर मुठभेड़ हो गई। यह बदमाश एक खेत में छिपे थे। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। परिणामस्वरूप दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। इन दोनों बदमाशों ने अपने नाम निजामुद्दीन निवासी शहजादनगर थाना नदरई कासगंज और सद्दाम निवासी मीरपुर खुर्जा जिला बुलंदशहर बताए। इनके पास से तमंचे भी मिले। पुलिस टीम में कोतवाली हाथरस जंक्शन, चंदपा और एसओजी टीम भी शामिल थी। इन बदमाशों को जिला अस्पताल लाया गया। देर रात इनके वहां पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे थे और इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed