फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two candidates for the post of president and four candidates for the post of secretary

हाथरस : अध्यक्ष पद पर दो व सचिव पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में

Thu, 05 Jan 2023 11:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two candidates for the post of president and four candidates for the post of secretary
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में चुनावी प्रक्रिया में दाखिल नामांकन पत्रों में से किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन वापस नहीं लिया। यह जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वह मतदान के लिए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा जारी सीओपी प्रमाणपत्र अवश्य साथ लेकर आएं।
चुनाव के संचालन समिति के अनुसार कुल नौ पदों के लिए 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें से चुनाव संचालन समिति ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रमोहन ऋषि एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर अजय कुमार शर्मा एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पर दुर्वेश खान एडवोकेट, सह सचिव द्वितीय पद पर मनमोहन शर्मा (मोहन पंडित) एडवोकेट, सह सचिव तृतीय पद पर प्रदीप कुमार पौरुष को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर अजय कुमार भारद्वाज एडवोकेट व मनमोहन शर्मा एडवोकेट चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

सचिव पद पर पवन कुमार शर्मा एडवोकेट, जयंत तिवारी एडवोकेट, विश्वंभर सिंह एडवोकेट व रामदास एडवोकेट के मध्य चुनाव होना है। कोषाध्यक्ष पद पर ममता कौशिक एडवोकेट व यतेंद्र पाल सिंह एडवोकेट के बीच मुकाबला है। 11 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक डिस्ट्रिक्ट बार हॉल में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दिन शाम को चार बजे से मतगणना प्रारंभ होगी और चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक कटारा, सहायक चुनाव अधिकारी यतेंद्र कुमार शर्मा, अरविंद कुमार वशिष्ठ, दिगंबर सिंह सिसौदिया, कपिल मोहन गौड़, निष्कर्ष गोस्वामी, शिवा कांत शर्मा, मोतीराम गोला, इरफान कुरैशी, नरेंद्र प्रताप सिंह राधेलाल पचौरी, गोविंद वशिष्ठ, कुलदीप सिंह ,राजू वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed