फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two brothers surrounded and beaten in an old dispute

हाथरस : पुराने विवाद में दो भाइयों को घेरकर पीटा

Tue, 25 Oct 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two brothers surrounded and beaten in an old dispute
हाथरस : दीपावली की पूर्व संध्या पर गांव अगसौली में हुई मारपीट में घायल दो युवक। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कासगंज रोड स्थित गांव अगसौली में रविवार की रात को पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हो गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष के दो भाइयों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। सीएचसी से दोनों भाइयों को रेफर कर दिया गया। एक पक्ष ने लूट का भी आरोप लगाया है। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने इस आरोप को झूठा बताया है।
उदय प्रताप सिंह निवासी अगसौली ने बताया कि उनके पुत्र युधिष्ठिर और देवराज रविवार की रात्रि आठ बजे खल, चुनी और तेल आदि सामान की दुकान बंद करके घर जा रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के नामजदों ने पीछे से आकर दोनों भाइयों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। दोनों भाई घायल हो गए। इनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

भीड़ जुटती देख आरोपी भागने में सफल रहे। उनका लूट का प्रयास असफल हो गया। अगसौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि अगसौली में दोनों परिवार के दो पक्षों में में मारपीट व पथराव की घटना हुई है। मौके पर अगसौली चौकी प्रभारी द्वारा जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed