फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two-and-a-half-month-old child died due to treatment of haemorrhage, uproar

हाथरस: झोलाछाप के इलाज से ढाई महीने के बच्चे की मौत, हंगामा

Sat, 19 Sep 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two-and-a-half-month-old child died due to treatment of haemorrhage, uproar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित झोलाछाप डॉक्टर के यहां ढाई महीने के बच्चे का इलाज चल रहा था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं झोलाछाप डॉक्टर मौके से फरार हो गया। इसके बाद बच्चे के परिवार वाले शांत होकर अपने घर चले गए।
अलीगढ़ के धनीपुर निवासी राकेश की जलेसर रोड स्थित गांव तिरपस में ससुराल है। राकेश की पत्नी मधु अपने ढाई महीने के बेटे सार्थक को लेकर पिछले काफी समय से मायके में ही रह रही थी। बच्चे को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसने जलेसर रोड स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां बच्चे को दिखाया। यहां उसका इलाज चला। गंभीर हालत होने पर झोलाछाप डॉक्टर ने उसको यहां से दूसरी जगह ले जाने को कहा।
विज्ञापन

परिवार वाले मथुरा रोड स्थित एक हॉस्पिटल में बच्चे को ले गए। यहां पर बच्चे को भर्ती करने से मना करने के बाद परिवार के लोग फिर से बच्चे को लेकर उसे झोलाछाप के यहां पहुंचे। यहां पर इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिवार वालों ने इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही झोलाछाप दुकान का शटर डालकर भाग गया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया, जिसके बाद वह बच्चे के शव को लेकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed