फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two accused who crossed 25 lakh drugs from the container arrested

हाथरस : कंटेनर से 25 लाख की दवा पार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Mar 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two accused who crossed 25 lakh drugs from the container arrested
हाथरस : कोतवाली चंदपा में चोरी हुए दवा के कार्टन बरामद कर खुलासा करते एएसपी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित एक ढाबे पर कंटेनर से करीब 25 लाख रुपये कीमत की दवा चोरी होने के मामले में चंदपा पुलिस ने शनिवार की देर शाम को दो शातिर व्यक्तियों को सिकंदराराऊ के कासगंज रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 25 लाख रुपये कीमत की दवा भी बरामद की है। शातिर आरोपी जिस ट्रक से भागने की फिराक में थे, पुलिस को देखकर चालक उस ट्रक को लेकर भाग गया।
रमेश निवासी मुबारिकपुर थाना खुर्जा देहात इंदौर से दवाइयों के कार्टन लेकर तीन मार्च 2021 को गाजियाबाद के लिए चला था। चार मार्च बुधवार की सुबह चालक ने चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के पास एक ढाबे पर अपनी गाड़ी को रोका। चालक और क्लीनर मोहित निवासी शाहजानपुर की आंख लग गई। जब वह जागे तो कटेंनर से करीब 25 लाख रुपये की दवा के कार्टन गायब देखकर वह सकते में आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना गाजियाबाद के ट्रांसपोर्टर देवेंद्र पालीवाल को दी। चंदपा थाने पहुंचकर पुलिस को भी वारदात से अवगत कराया। गाजियाबाद से ट्रांसपोर्टर भी थाना चंदपा पहुंचे। वहां उन्होंने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। कई जगहों पर दबिश दी गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस सिकंदराराऊ के कासगंज रोड चौराहे के निकट पहुंची, जहां दोनों बदमाश माल के साथ खड़े हुए थे। यह दोनों इस माल को कहीं और ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों बदमाशों योगेंद्र पुत्र श्रीराम निवासी मसौदा थाना मंसूरी गाजियाबाद और पप्पू उर्फ प्रकाश चंद निवासी आफिदपुर थाने के पीछे हापुड़ को दबोच लिया। उनके पास से 25 लाख रुपये की दवा भी पुलिस ने बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार की दोपहर को थाना चंदपा में इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ नीतावीर सिंह, एसआई ओमबाबू, एसआई प्रमोद कुमार शर्मा, एसआई अवधेश कुमार, एचसी अशोक यादव, सिपाही अखिलेश, जनमेश, चित्र कुमार, हरेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed