फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two accused of smuggling cannabis arrested, 10 kg hemp recovered

हाथरस: गांजे की तस्करी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद

Sun, 06 Sep 2020 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two accused of smuggling cannabis arrested, 10 kg hemp recovered
हाथरस: कोतवाली सदर पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानकारी देते सीओ सि? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर पुलिस ने दो बदमाशों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। ये दोनों गांव नगला बेरिया को जाने वाले रास्ते में मौजूद रजवाहे पर किसी को गांजा आपूर्ति करने की फिराक में खड़े थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर ने इनकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी।
सीओ ने बताया कि एसपी विक्रांतवीर के निर्देशन में अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र मय हमराह एसआई प्रदीप कुमार सिंह, एसआई राजेश कुमार यादव, शाकिर हुसैन, ललित कुमार, सौरभ कुमार के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में घूम रहे थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि दो संदिग्ध व्यक्ति नगला बेरिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर रजवाहे की पुलिया पर अपने हाथों में डक टेप से लिपटे पैकेट लेकर किसी पार्टी को नशीले पदार्थ की डिलीवरी देने की फिराक में खड़े हैं।
विज्ञापन

मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस पार्टी पहचाने गए व्यक्तियों की ओर दबे कदमों से बढ़ने लगी। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख यह दोनों व्यक्ति सकपका गए और नगला बेरिया की तरफ भागने लगे। पुलिस पार्टी ने उन्हें पकड़ लिया। अभियुक्त लीलाधर पुत्र रामखिलाड़ी निवासी ग्राम बास इंदा थाना खन्दौली जनपद आगरा की जामा तलाशी में पांच किलो 185 ग्राम एवं बंशी लाल पुत्र फतेह सिंह निवासी ग्राम पचावली बिसावर थाना सादाबाद जनपद हाथरस की जामा तलाशी में पांच किलो 120 ग्राम (कुल वजन10 किलो 305 ग्राम गांजा) बरामद किया गया है। माल बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (गांजा) के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed