फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two accused of cattle theft arrested, 46 goats recovered

हाथरस : पशु चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 46 बकरियां बरामद

Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two accused of cattle theft arrested, 46 goats recovered
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली मुरसान पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पशु चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 46 बकरियां बरामद की गई हैं। यह शातिर आरोपी रेकी के बाद बकरी चोरी करते थे और फिर इन्हें बेच देते थे।
मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि बादशाह पुत्र लतीफ खां निवासी गदाई थाना मुरसान व इस्लाम पुत्र उदल निवासी बंगालपुरा रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे थाना सादाबाद कोटा की ओर से पटा चौराहे की ओर आ बाइक से आ रहे थे। दोनों को वाहन चेकिंग करते समय पुलिस ने पकड़ लिया। जब पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों लोग मोटरसाइकिल से मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस जिले के गांव से बकरियों की चोरी करते हैं।
विज्ञापन

दोनों लोग रेकी करने के बाद में बोरे में भरकर बकरियों को मोटरसाइकिल पर ले जाते हैं और बाहर बेच देते हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद चोरी की हुई 46 बकरी भी बरामद कर ली हैं। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपी बादशाह व इस्लाम को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा, एसआई सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रताप, कांस्टेबल दीपचंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed