{"_id":"6287dd03447cc27f860fe91d","slug":"hathras-trying-to-burn-a-married-woman-by-pouring-petrol-for-not-giving-a-bike-in-dowry-sikandhra-rahu-news-ali292012171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दहेज में बाइक न देने पर पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दहेज में बाइक न देने पर पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाने की कोशिश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
दहेज में बाइक नहीं देने पर गांव गोकुलपुर में ससुराल वालों ने पेट्रोल छिड़ककर विवाहिता को 17 मई को आग लगा दी। किसी तरह विवाहिता ने खुद को कपड़ों से अलग कर अपनी जान बचाई। घटना के बारे में सुनकर विवाहिता का भाई पहुंचा तो आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गांव गोकुलपुर में ब्याही ज्योति पत्नी वीरेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व उसके मायके वालों ने पर्याप्त दान-दहेज देकर की थी, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे और आए-दिन दहेज में बाइक की मांग को लेकर मारपीट कर उसका उत्पीड़न करने लगे।
17 मई को पति वीरेश पुत्र निवासी, जेठ नेम सिंह, नेम सिंह के पुत्र सुनील कुमार, उमेश कुमार, दिनेशचंद्र, ननद और ननदोई ने रात्रि आठ बजे उसे मारापीटा व पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता ने अपने समस्त कपड़े उतारकर खुद को बचाया। सूचना पर उसका भाई अंकेश कुमार गोकुलपुर आया तो यह लोग भाई को देखकर आग बबूला हो गए। एकजुट होकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद