{"_id":"605cdce38ebc3edbfe58e8e7","slug":"hathras-truck-kills-bike-rider-one-killed-hathras-news-ali2595781176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में मृत मनीष पचौरी का फाइल फोटो।
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस (सासनी)
अलीगढ़ रोड स्थित एबीजी अस्पताल के निकट बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव नगला अहवासी निवासी मनीष (28 वर्ष) पुत्र रामदयाल पचौरी के साथ बृहस्पतिवार को उसका पड़ोसी आरिफ पुत्र गुलशेर बाइक से गांव बरसै के निकट स्थित फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। एबीजी हॉस्पिटल के सामने एक ट्रक चालक ने दोनों को टक्कर मार दी और असंतुलित होकर ट्रक गड्ढे में पलट गया।
मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। दोनों घायलों को गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर सासनी पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर मनीष को मृत घोषित कर दिया। आरिफ को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां पर परिजन रोने-बिलखने लगे। घायल आरिफ के चाचा रसीद खां पुत्र सामलिया ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।