फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Truck collided with tractor-trolley, three people injured

हाथरस : ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोग जख्मी

Thu, 22 Apr 2021 10:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Truck collided with tractor-trolley, three people injured
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में हतीसा पुल पर खड़े भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव पदू निवासी रिंकू, भूरा, यूनिस पुत्र कुंवरपाल बुधवार की रात को करीब एक बजे हतीसा बाईपास से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लेकर अपने गांव की ओर जा रहे थे। इस बीच हतीसा पुल की चढ़ाई पर ट्रैक्टर में कुछ खराबी आ गई। इस कारण वह सड़क के किनारे ट्रैक्टर को खड़ा करके रात को करीब एक बजे खराबी को ठीक करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच अलीगढ़ की ओर से आए ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे भूसे के ऊपर बैठे तीनों युवक इधर-उधर गिर गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस बीच वहां पर पहुंचे समाजसेवी अमित चौधरी ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उनका उपाचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed