फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Truck and canter collide, one driver killed

हाथरस : ट्रक और कैंटर की भिड़ंत, एक चालक की मौत

Mon, 27 Jun 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Truck and canter collide, one driver killed
चंदपा के निकट टैंकर और ट्रक की भिड़ंत के बाद दोनो वाहनों को हटवाती पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आगरा रोड पर गांव चंदपा के निकट सोमवार दोपहर एक कैंटर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर मार्ग को सुचारु करवाया।
बंटी पुत्र रामजीलाल निवासी सैफऊ, धौलपुर राजस्थान ट्रक में चने लादकर महाराष्ट्र से हाथरस आया था। उसके साथ परिचालक गिर्राज निवासी मुरैना भी था। सोमवार की दोपहर बंटी ट्रक से आगरा जा रहा था। रास्ते में चंदपा के निकट सामने से आ रही एक कैंटर से ट्रक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण हुई कि कैंटर चालक निट्टू पुत्र रामधन निवासी सरधना जिला मेरठ केबिन में फंस गया। जिससे मौके पर ही निट्टू की मौत हो गई। ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों के चलते आगरा रोड पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर मार्ग सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed