फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Transformer burnt in Vibhav Nagar Colony, electricity crisis for many hours

हाथरस : विभव नगर कॉलोनी में जला ट्रांसफॉर्मर, कई घंटे रहा बिजली संकट

Thu, 07 Jul 2022 08:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Transformer burnt in Vibhav Nagar Colony, electricity crisis for many hours
विभवनगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर की विभवनगर कॉलोनी में बुधवार की रात को एक ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडिंग की भेंट चढ़ गया। तेज धमाके से ट्रांसफॉर्मर धू-धूकर जलने लगा। इस कारण कई घरों की बिजली ठप हो गई। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी लोकल फॉल्ट के चलते काफी देर तक बिजली बाधित रही। उसमभरी गर्मी में लोग बिना बिजली के पसीने से तरबतर होते रहे। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोगों में गुस्सा है।
उल्लेखनीय है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही बिजली के उपकरण जवाब दे रहे हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शहर, देहात और कस्बों में कई-कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इस कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात को शहर के विभव नगर कॉलोनी में 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में ओवरलोडिंग के चलते आग लग गई। आग लगने के साथ करीब 200 घरों की बिजली करीब दो घंटे तक गुल रही। आनन-फानन ट्रॉली लगाकर बिजली को चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब जाकर देर रात बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप, प्रगतिपुरम और जलकल संस्थान आदि बिजलीघरों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में भी फॉल्ट हुए। इस कारण देर रात तक बिजली की आवाजाही जारी रही। उमसभरी गर्मी के चलते लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
ग्रामीण क्षेत्र के सलेमपुर, सोखना, चंदपा और मुरसान आदि बिजलीघरों से भी निकलने वाले फीडरों की लाइनों में भी खराबी आ गई। इस कारण लोगों को कुल तीन से चार घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि गर्मी में फॉल्ट ज्यादा हो रहे हैं। अधीनस्थों को जल्द से जल्द फॉल्ट को दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।
कभी रात तो कभी दिन में बिजली गुल हो रही है। उमसभरी गर्मी में काफी परेशानी हो रही है। विभाग लाइनों के मेंटनेंस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण आए-दिन बिजली गुल होना आम बात हो गई है।
-दीपक वार्ष्णेय
कभी लाइनों में फॉल्ट तो कभी ट्रांसफॉर्मरों में खराबी आना आम बात हो गई है। इस कारण कई कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी आपूर्ति को सुचारु करने पर ध्यान दें।
-बृजेश शर्मा
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बिजली संकट भी बढ़ रहा है। उमसभरी गर्मी में बिना बिजली के हाल बेहाल है। जर्जर लाइनों में फॉल्ट के चलते बिजली गुल होना आम बात हो गई है।

-सोनू
पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण दिनचर्या से लेकर काम-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत कम वोल्टेज की है। कम वोल्टेज के चलते सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
-श्यामसुंदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed