फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Training will be given to personnel for counting of votes tomorrow

हाथरस : मतगणना के लिए कार्मिकों को कल दिया जाएगा प्रशिक्षण

Fri, 04 Mar 2022 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Training will be given to personnel for counting of votes tomorrow
हाथरस : मतगणना को लेकर एमजी पॉलीटेक्निक में होती बैरिकेडिंग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर मतगणना कार्मिकों को प्रथम चरण में पांच मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण संत फ्रांसिस कॉलेज में कराया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों का खाका खींच लिया गया है।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना को लेकर 353 कार्मिकों को तैनात किया जाएगा। प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर, पर्यवेक्षक, गणक व एक चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी को तैनात किया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट से मतपत्रों की गिनती के लिए अलग से टेबलें लगाई जाएंगी। यहां जिले के बैंकों में तैनात स्टाफ को गणक के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जिले के 353 कार्मिकों को मतगणना में लगाया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 टेबलें व एक अतिरिक्त आरओ की टेबल रहेगी। वहीं पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग से कार्मिकों व ऑपरेटरों को तैनात किया जाएगा। हाथरस विधानसभा, सादाबाद विधानसभा में 4-4 और सिकंदराराऊ विधानसभा में 3 टेबलें पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती के लिए लगाई जाएंगी। पोस्टल बैलेट वाली टेबलों पर इस बार एआरओ को तैनात किया गया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed