{"_id":"62210a8c8708b9043715cb8f","slug":"hathras-training-will-be-given-to-personnel-for-counting-of-votes-tomorrow-hathras-news-ali2863584114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतगणना के लिए कार्मिकों को कल दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतगणना के लिए कार्मिकों को कल दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
हाथरस : मतगणना को लेकर एमजी पॉलीटेक्निक में होती बैरिकेडिंग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर मतगणना कार्मिकों को प्रथम चरण में पांच मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण संत फ्रांसिस कॉलेज में कराया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों का खाका खींच लिया गया है।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना को लेकर 353 कार्मिकों को तैनात किया जाएगा। प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर, पर्यवेक्षक, गणक व एक चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी को तैनात किया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट से मतपत्रों की गिनती के लिए अलग से टेबलें लगाई जाएंगी। यहां जिले के बैंकों में तैनात स्टाफ को गणक के रूप में तैनात किया गया है।
जिले के 353 कार्मिकों को मतगणना में लगाया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 टेबलें व एक अतिरिक्त आरओ की टेबल रहेगी। वहीं पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग से कार्मिकों व ऑपरेटरों को तैनात किया जाएगा। हाथरस विधानसभा, सादाबाद विधानसभा में 4-4 और सिकंदराराऊ विधानसभा में 3 टेबलें पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती के लिए लगाई जाएंगी। पोस्टल बैलेट वाली टेबलों पर इस बार एआरओ को तैनात किया गया जाएगा। संवाद