फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Today's courageous women of the district will be honored

हाथरस : जिले की साहसी महिलाओं का आज होगा सम्मान

Mon, 08 Mar 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Today's courageous women of the district will be honored
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जीत की खातिर बस जुनून चाहिए, जिनमें उबाल हो ऐसा खून चाहिए। ये आसमां भी आ जाएगा जमीं पर, बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए। इसी ध्येय वाक्य को साकार करने के लिए आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जगह-जगह महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘हिम्मती हाथरस साहसी नारी’ अभियान के तहत साहसिक कार्य करने वाली महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। महिला कल्याण विभाग द्वारा सम्मानित होने वाली महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हुईं हैं। जाहिर है इन महिलाओं के परिश्रम की कहानी भी अलग-अलग है। सबसे पहले बात करते हैं शहर की साकेत कॉलोनी निवासी प्रिया मित्तल की।
विज्ञापन

प्रिया ने उठाया दूसरों की सेहत सुधारने का बीड़ा
प्रिया मित्तल डाइटिशियन हैं। प्रिया का कहना है कि उन्होंने सोच लिया था कि ऐसी चमकती सुबह मैं लाऊंगी, जो दूसरी औरतों को जीवन को भी चमका देगी। अपनी परेशानियों की वजह से उन्होंने अपनी सेहत को सुधारने के साथ-साथ दूसरों की सेहत सुधारने का भी बीड़ा उठाया और एक ऐसी कंपनी खोल दी, जो दूसरों को सेहत सुधारने के जिम्मेदार उपाय बताने के साथ उन्हें एक प्रेरणादायक रोजगार भी देती है। उन्होंने बताया कि इससे लोगों को फायदा हुआ और प्रिया ने सफलता की काफी सीढ़ियां चढ़ीं। उन्हें उनके काम के फलस्वरूप सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड 2019-20 का खिताब भी मिला। जब कोरोना महामारी ने दुनिया को घेर लिया। तब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान फिट इंडिया-हिट इंडिया के तहत लोगों को जागरूक किया और उनकी सेहत का ख्याल रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों तक मनीषा ने पहुंचाई मदद
दूसरा परिश्रम है वरिष्ठ पत्रकार मनीषा उपाध्याय का। मनीषा शहर की इकलौती महिला पत्रकार हैं। वह अंग्रेजी में स्नातकोत्तर हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में भी मास्टर्स किया है। वह पिछले 15 वर्षों से दूरदर्शन उत्तर प्रदेश की जिला संवाददाता हैं। इन्होंने अपनी खबरों के माध्यम से समाज में अलग पहचान बनाई है। मनीषा ने विशेष तौर पर समाज से जुड़ी खबरों नारी सशक्तीकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई व उनके प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है। इनको उत्कृष्ट कार्य के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं। मनीषा वर्ष 2020 में नारी शक्ति को प्रणाम द्वारा जारी की गई प्रदेश की 51 इन्फ्लुएंस महिलाओं में शामिल हैं। सामाजिक कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहने वाली मनीषा सामूहिक विवाह, रक्तदान, महिला व बच्चों के उद्धार के लिए न केवल खबरों के माध्यम से मदद करतीं हैं, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी उन्होंने जरूरतमंदों की तन, मन, धन से मदद की है। जहां भी महिलाओं या गरीबों के उत्थान की बात होती है, वह बढ़-चढ़कर काम करतीं हैं।
सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग हैं ऋतु
ऋतु गौतम बताती विधि की छात्रा हैं। उन्होंने समय-समय पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का पालन किया है। कोरोना काल में कोरोना योद्धा के रूप मे स्वयं सेवा दी व अन्य लोगों को भी कोरोना योद्धाओं की टीम से जोड़ा। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उन्होंने हर गरीब व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए काम किया है। कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण का कार्य भी उनके द्वारा किया जा रहा है। महिला कल्याण विभाग के कार्यक्रमों से जुड़कर व जानकारी एकत्रित कर महिलाओं को जागरूक करने, सहायता के समय विभाग से संपर्क कर सहायता दिलाने और प्रदेश सरकार की योजना मिशन शक्ति योजना से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी वह प्रयासरत हैं। वह पौधरोपण, सफाई अभियान, रक्तदान, मुफ्त शिक्षा व 2017 से नेहरू युवा केंद्र एवं अन्य सरकारी योजनाओं से आम जनमानस की सेवा के लिए क्रमबद्ध होकर काम कर रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिकाओं और महिलाओं को साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान 11 बालिकाओं तथा महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
-मोनिका गौतम, महिला कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed