फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Today is the last date of application for the program in the fair Shri Dauji Maharaj

हाथरस : मेला श्री दाऊजी महाराज में कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

Thu, 04 Aug 2022 09:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Today is the last date of application for the program in the fair Shri Dauji Maharaj
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज में विभिन्न कार्यक्रमों को करने के लिए प्रशासन की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। मेला में कार्यक्रम करने वाले संयोजक व आयोजक आज आखिरी दिन अपना प्रार्थना पत्र कलेक्ट्रेट में जमा करा सकते हैं। वहीं प्रशासन की ओर से प्राप्त आवेदनों को एकत्रित कर विचार विमर्श शुरू कर दिया गया है।
मेला श्री दाऊजी महाराज में पिछले दो वर्षों से कोरोना के चलते मेले का आयोजन नहीं हुआ था। यहां तक कि मेले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी नहीं हो सका था। इस बार मेला श्री दाऊजी महाराज को एक आयाम तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से पुरजोर कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

इसी के चलते मेला श्री दाऊजी महाराज में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन की ओर से प्रार्थना पत्र लिए जा रहे हैं। एक-एक कार्यक्रम के लिए आए सभी प्रार्थना पत्रों को एकत्रित कर लिया गया है। इन आवेदनों पर विचार विमर्श करने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होगी। प्रशासन की ओर से मेले में होने वाले कार्यक्रमों को करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। वहीं, दूसरी ओर से प्रशासन इस बार कुछ नए कार्यक्रमों को कराने के लिए भी प्रयासरत है, जिससे कि मेले का भव्यता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed