फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Today Hathras will sink in devotion to Bhole

हाथरस : आज भोले की भक्ति में डूबेगा हाथरस

Wed, 10 Mar 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Today Hathras will sink in devotion to Bhole
हाथरस : महाशिवरात्रि के मौके पर कांवड़ लेकर जाती महिला श्रद्धालु। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के मौके पर बृहस्पतिवार को बृज की देहरी कहा जाने वाला यह शहर भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर रहेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के अभिषेक के लिए कांवड़ों में गंगाजल लाने के लिए गंगाघाटों के लिए रवाना हो गए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह तक यह श्रद्धालु कांवड़ में गंगाजल लेकर लौट आएंगे और भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।
बुधवार को पूरे दिन श्रद्धालु महाशिवरात्रि की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। इस मौके पर शहर में धार्मिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। कहीं शिव विवाह का आयोजन होगा तो कहीं रात भर रुद्राभिषेक होगा। देर शाम तक श्रद्धालुओं की टोलियां कांवड़ लाने के लिए गंगाघाटों की तरफ रवाना होती नजर आईं। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज देर रात तक सड़कों पर सुनाई दे रही थी। शिवभक्तों की यह टोलियां सोरों, लहरा घाट, राजघाट, रामघाट आदि गंगाघाटों से कांवड़ों में गंगाजल लेकर आएंगी। मथुरा और राजस्थान के कांवड़ियों की तो घर वापसी शुरू भी हो चुकी है।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सेवा के लिए लगे शिविर
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे शहर से निकल रहे हैं। कांवड़ियों की सेवा और सत्कार के लिए जगह-जगह सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने शिविर लगाए हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों को मीठा जल, दूध, चाय, पकौड़ी, पूड़ी-सब्जी आदि का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर रहे सुरक्षा के इंतजाम
बुधवार को सबसे ज्यादा कांवड़ियों की टोलियां कासगंज मार्ग से मथुरा की तरफ बढ़ती दिखाई दीं। इन कांवड़ियों की सुरक्षा और इनका रास्ता सुगम बनाने के लिए सासनी गेट चौराहा और इगलास अड्डा आदि जगहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस कर्मी वाहनों को रोककर कांवड़ियों को निकालते नजर आए।
इन मंदिरों पर उमड़ेगी भीड़
बृहस्पतिवार को शहर के मेंडू गेट स्थित चौबे वाले महादेव, सिटी रेलवे स्टेशन स्थित गोपेश्वर महादेव, चिंताहरण महादेव, रामलीला मैदान भकाभेंड़ा महादेव, अलीगढ़ रोड स्थित कैलाश महादेव, कमला बाजार स्थित कामेश्वर महादेव, बौहरे वाली देवी स्थित बौहरेश्वर महादेव, चौमुखा महादेव, आवास-विकास कॉलोनी स्थित मनकामेश्वर, शिव कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महादेव आदि मंदिरों पर सुबह से दोपहर तक शिवभक्तों की भीड़ रहेगी। शाम को इन मंदिरों पर भव्य शृंगार होंगे। कई स्थानों पर शिव विवाह का आयोजन होगा।

त्योहार के लिए की खरीदारी
महाशिवरात्रि पर पूजा-पाठ और उपवास के सामान की खरीदारी के लिए मंगलवार को बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ के अलावा खान-पान के सामान की भी खरीदारी की। बाजारों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed