फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Today Diwali will be celebrated, the winds of devotion will flow in the temples

हाथरस: आज मनाई जाएगी देव दिवाली, देवालयों में बहेगी भक्ति की बयार

Sun, 29 Nov 2020 10:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Today Diwali will be celebrated, the winds of devotion will flow in the temples
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कार्तिक मास का हिंदू धर्म में बेहद खासा महत्व है। इस पूरे महीने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कार्तिक मास का समापन पूर्णिमा के साथ होता है। इस साल पूर्णिमा सोमवार को है। इसे देव दिवाली भी कहा जाता है।
पूर्णिमा के दिन स्नान और दान को अधिक महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप धूल जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर दीप दान को भी विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन दीपदान करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालु मथुरा जिले के राधारानी तीर्थ और गंगा स्नान के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

देवालयों में विशेष कार्यक्रम के साथ भक्ति की बयार बहेगी। एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव ने त्रिपुरारी का अवतार लिया था। इस दिन उन्होंने त्रिपुरासुर के नाम से जाने जाने वाले असुर को मारा था। इस पूर्णिमा का एक नाम त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की विजय के उपलक्ष्य में काशी के भक्त गंगा के घाटों पर तेल के दीपक जलाकर और अपने घरों को सजाकर देव दिवाली मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed