फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: To send criminals to jail is very important

हाथरस : अपराधियों को जेल भिजवाया जाना बेहद जरूरी

Thu, 21 Jan 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: To send criminals to jail is very important
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने अभियोजन अधिकारी से कहा कि अपराधी चाहे जो भी हो, सजा पाने से बचना नहीं चाहिए।
डीएम ने अपराधियों को समाज के लिए नासूर बताते हुए कहा कि अपराधियों के प्रति कतई रहम न बरतते हुए सामाजिक हित में उनके अपराध की सजा बतौर उन्हें जेल भिजवाया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने महिला अपराधों से संबंधित मुकदमों में प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने आपराधिक मामलों में लिप्त अपराधियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी करने के अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करे। डीएम ने आबकारी अधिकारी को अभियान चलाकर देसी शराब की दुकानों का निरीक्षण करते हुए अवैध रूप से शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। एसपी विनीत जायसवाल ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के खतरा पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed